top of page

FAQs – भारत में FIPS 140-2 से FIPS 140-3 DSC Token टोकन में माइग्रेशन

15 मई
3 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 2 सित॰

FAQs – भारत में FIPS 140-2 से FIPS 140-3 DSC Tokens में Migration



FAQ – भारत में DSC USB Tokens में क्या बदलाव हो रहा है?

उत्तर – भारत का Digital Signature Ecosystem पुराने FIPS 140-2 compliant USB Tokens से नए FIPS 140-3 compliant secure cryptographic tokens की ओर बढ़ रहा है। यह बदलाव Office of the Controller of Certifying Authorities (CCA) द्वारा जारी advisory के अनुसार किया जा रहा है।


FAQ – मौजूदा FIPS 140-2 Tokens से DSC Download करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर – 20 सितंबर 2026**।** CCA Guidelines के अनुसार, सभी Certifying Authorities (CAs) को 21 सितंबर 2026 से FIPS 140-2 Tokens में DSC जारी करना बंद करना होगा।


FAQ – क्या 21 सितंबर 2026 के बाद मौजूदा FIPS 140-2 Tokens काम करना बंद कर देंगे?

उत्तर – नहीं। 21 सितंबर 2026 से पहले FIPS 140-2 Token में पहले से Download किए गए DSC, Certificate की expiry तक काम करते रहेंगे।

उदाहरण के लिए, यदि आप 20 सितंबर 2026 को FIPS 140-2 Token में 3 वर्ष की validity वाला DSC Download करते हैं, तो वह DSC 19 सितंबर 2029 तक काम करेगा।


FAQ – यदि DSC पहले से पुराने Token में Download है, तो क्या वह आगे भी काम करेगा?

उत्तर – हाँ। यदि DSC migration deadline (21 सितंबर 2026) से पहले Token में Download किया गया है, तो वह DSC अपनी Certificate Validity समाप्त होने तक सामान्य रूप से काम करेगा।

लेकिन DSC की validity समाप्त होने के बाद उसी FIPS 140-2 Token में नया DSC Download नहीं किया जा सकेगा।


FAQ – हमने अभी DSC Tokens खरीदे हैं, उनका क्या होगा?

उत्तर – इन्हें 20 सितंबर 2026 से पहले उपयोग करें और OEMs की किसी भी Buyback / Exchange / Update Policy की प्रतीक्षा करें। ऐसी किसी policy की जानकारी के लिए समय-समय पर OEM/Token Company से जानकारी लेते रहें।

वर्तमान में OEMs / Token Companies द्वारा ऐसी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।


FAQ – क्या पुराने Tokens के लिए Exchange या Buyback Policy आएगी?

उत्तर – CCA ने Token OEMs / Distributors को FIPS 140-2 Tokens को FIPS 140-3 Tokens से बदलने के लिए Exchange या Buyback Policy प्रकाशित करने की सलाह दी है।

हालांकि, अभी तक किसी भी OEM द्वारा ऐसी कोई policy जारी किए जाने की जानकारी उपलब्ध नहीं है।


FAQ – भारत में FIPS 140-3 DSC Tokens कब उपलब्ध होंगे?

उत्तर – eSolutions ने भारत में FIPS 140-3 DSC Tokens की बिक्री शुरू कर दी है। वर्तमान में HYP2003, Precision INNAIT FIPS 140-3 और FIPS 140-3 mToken उपलब्ध हैं।



FAQ – HYP2003, PROXKEY और MTOKEN के FIPS 140-3 Version कब Launch होंगे?

उत्तर – वर्तमान में Hypersecu HYP2003 FIPS 140-3, mToken FIPS 140-3 और Precision INNAIT FIPS 140-3 Tokens खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। Proxkey का FIPS 140-3 Version अभी तक Launch नहीं हुआ है।


New HYP2003 Token ( FIPS 140-3 Certified ) Price, DSC Token Price Buy Online
From₹710.53₹440.00
अभी खरीदें

FAQ – FIPS 140-3 क्या है?

उत्तर – FIPS 140-3 cryptographic hardware devices के लिए नवीनतम international security standard है, जिसका उपयोग secure key storage और digital signatures के लिए किया जाता है।

यह प्रदान करता है:

  • अधिक मजबूत security validation

  • बेहतर tamper protection

  • बेहतर encryption security

  • Cyber Attacks के खिलाफ enhanced protection

  • Future-ready compliance standards


FAQ – सरकार FIPS 140-3 की ओर क्यों बढ़ रही है?

उत्तर – इसके प्रमुख कारण हैं:

  1. बेहतर Cybersecurity

  2. Private Keys की मजबूत सुरक्षा

  3. International Security Compliance

  4. Advanced Cyber Threats से बचाव

  5. भारत के Digital Trust Ecosystem का modernization


Precision Innait DSC Token Price ( FIPS 140-3 ), Buy Online
From₹578.95₹370.00
अभी खरीदें

FAQ – क्या DSC Partners को अभी से Migration शुरू कर देना चाहिए?

उत्तर – हाँ। Businesses और DSC Partners को सलाह दी जाती है कि वे:

  • Token Migration की Planning पहले से करें।

  • पुराने FIPS 140-2 Tokens का बहुत अधिक Inventory रखने से बचें।

  • Customers को इस बदलाव के बारे में जानकारी दें।

  • Exchange Programs के लिए तैयार रहें।

  • धीरे-धीरे FIPS 140-3 Tokens को अपनाना शुरू करें।

Early Migration से Last-Minute Disruptions और Token Shortage से बचने में मदद मिल सकती है।


FAQ – Official Advisory कहां देख सकते हैं?


महत्वपूर्ण सूचना / Disclaimer

eSolutions वर्तमान में खरीदे गए FIPS Tokens के संबंध में किसी भी Exchange, Buyback या Update के लिए जिम्मेदार नहीं होगा यदि OEMs द्वारा पुराने FIPS Tokens के लिए कोई Exchange / Buyback / Update Policy जारी नहीं की जाती है.


MToken Token Price, Buy Online ( FIPS 140-3 & FIPS 140-2 Version )
From₹578.95₹325.00
अभी खरीदें

भारत में FIPS 140-2 से FIPS 140-3 DSC Tokens में Migration

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें

टिप्पणियां


bottom of page